अगिआंव: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी में नारायणपुर में किया जन सभा
Agiaon, Bhojpur | May 28, 2024 अगिआंव के नारायणपुर में आज पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक जन सभा को संबोधित किया। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार व मोदी सरकार के नेतृत्व में देश व बिहार बहुत विकास कर रहा है। निचले पायदान पर जीने वाले को नीतीश कुमार ने सबकुछ देकर विकास किया और आगे भी आपलोग चाहे तो और ऊंचाइयों पर देश व राज्य पहुँच जाएगा। इस मौके पर मंत्री व कई नेता उपस्थित थे।