सरवाड़: हिंगोनिया में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 बना वरदान, वर्षों बाद श्मशान का रास्ता हुआ अतिक्रमण मुक्त
Sarwar, Ajmer | Jul 18, 2026 ग्रामीण सेवा शिविर 2026 ग्राम पंचायत हिंगोनिया के ग्रामीणों के लिए शनिवार को बड़ी राहत लेकर आया।शनिवार शाम 4 बजे वर्षो से बंद पड़े श्मशान घाट के सार्वजनिक रास्ते को शिविर के दौरान ही अतिक्रमण मुक्त कर आमजन के आवागमन हेतु पुनः खोल दिया गया।श्मशान घाट पर वर्षो से आसपास के खातेदारों द्वारा अवैध तारबंदी एवं कांटेदार बाड़ लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था।