उतरौला: उतरौला के एच आर ए इंटर कॉलेज में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
उतरौला (बलरामपुर) उतरौला तहसील अंतर्गत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एच.आर.ए. इंटर कॉलेज, उतरौला में कुकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर अंसार अहमद खान के निर्देशन में किया गया। इस प्रतियोगिता में मदर टेरेसा ग्रुप, कल्पना चावला ग्रुप और किरन बेदी ग्रुप ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।