चांदपुर: चांदपुर के हल्दौर रोड पर मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर सीओ चांदपुर को जांच के लिए निर्देशित किया गया
मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के हल्दौर रोड से ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है जिसको बिना अनुमति के अवैध बताते हुए शिकायत की गई है। मामले को लेकर सीओ चांदपुर को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जांच के लिए निर्देशित किया गया है।