कुमारखंड: रामनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती पर दीपोत्सव व भजन-कीर्तन का आयोजन
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को शाम 6 बजे हनुमान जयंती पर दीपोत्सव व भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सौजन्य से स्थानीय व्यवसाई वर्गों व श्रद्धालु भक्त द्वारा 551 दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ ही स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का प्रस्तुति किया गया।