विदिशा नगर: BJP नेता की किसान चौपाल में शामिल कांग्रेस के 4 पदाधिकारी को शोकाज, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि
गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के 4 कांग्रेस पदाधिकारी जिसमें सद्भावना कौमी एकता जिला अध्यक्ष मुवीन, विमुक्त घुमक्कड़ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बाबूलाल पाल के साथ उपब्लॉक अध्यक्ष करारिया धर्मेंद्र सिंह जादौन और अटारीखेजड़ा के उपब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। गुरुवार रात 9 बजे मोहित रघुवंशी ने की पुष्टि।