विदिशा नगर: गर्मी बढ़ते ही खाद्य विभाग अलर्ट, ठंडाई-फालूदा के लिए जा रहे नमूने
गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही बाजार में बिक रहे ठंडे पेय पदार्थों की जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में आइसक्रीम, फालूदा, कोल्ड ड्रिंक और ठंडाई के सैंपल ले रही है।शुक्रवार दोपहर 1 बजे सीएमएचओ डॉक्टर रामहित ने बताया कि कई पेय पदार्थों में केमिकल और कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही हैं।