महोबा के बम्होरी गोसाईं गांव निवासी 47 वर्षीय रामेश्वर पुत्र मोहन नामक किसान खेत कि सिंचाई करने गया था। जहां वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काटा या सिंचाई करते समय ठंड लगने से उसकी मौत हुई है।