बमोरी: गुना में तेंदुए की हत्या, सिर और चारों पैर गायब; वन्यजीव तस्करों के गिरोह पर शक
Bamori, Guna | Jul 30, 2026 जंगलों से गुरुवार 30 जुलाई 2026 सुबह 11: बजे सामने आई एक भयावह तस्वीर ने पूरे वन महकमे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उत्तर वन परिक्षेत्र की भादौरा सब रेंज अंतर्गत आगरा-हंसली के जंगल में एक तेंदुए का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके सिर और चारों पैर गायब थे। जंगल में केवल धड़ पड़ा मिला। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए |