शाहजहांपुर: लखनऊ पुलिस ने वृद्धावस्था पेंशन में धोखाधड़ी से अर्जित ₹2,53,85,000 की संपत्ति को सीज और फ्रीज किया
दरअसल लखनऊ पुलिस आज शाहजहांपुर पहुंची। यहां लखनऊ पुलिस और शाहजहांपुर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करके अर्जित की गई संपत्ति को सीज एवं फ्रीज किया है। पुलिस ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राजेश कुमार की 2 करोड़ 53 लाख 85000 की संपत्ति को सीज एवं फ्रीज किया गया है।