आमला: वार्ड क्रमांक 5 में चार दिन पुराना 54 वर्षीय व्यक्ति का फांसी पर लटका मिला शव, पत्नी ईलाज के लिए गई थी नागपुर
Amla, Betul | Jun 21, 2026 आमला तहसील में 21 जून को 7:30 बजे करीब एक 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव घर के भीतर मिला हैं। पड़ोसियों को घर से दुर्गध आने पर आमला पुलिस को सूचना दी हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची हैं. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी घुटने के ईलाज के लिए नागपुर गई थी।अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।