गढ़वा: गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में होने वाले परेड व राष्ट्रगान का गोविंद हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है पूर्वाभ्यास
Garhwa, Garhwa | Jan 23, 2024 गढ़वा के गोविंद हाईस्कूल मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास के साथ राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत, संगीतकला महाविद्यालय व ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की छात्राओं को तैयार किया जा रहा है। परेड का निरीक्षण एसडीपीओ अवध कुमार यादव कर रहे हैं। पूर्वाभ्यास 23 जनवरी तक कराई जाएगी। 24 जनवरी को फूल ड्रेस फाइनल निरीक्षण डीसी और एसपी द्वारा किया जाएगा।