गढ़वा: अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने पर गढ़वा जिले में विभिन्न जगहों पर निकाली गई शोभा यात्रा
Garhwa, Garhwa | Jan 23, 2024 अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने पर गढ़वा जिले के विभिन्न देवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा बाइक जुलूस निकाल कर शोभायात्रा निकाली। वहीं रामभक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। गढ़वा मुख्यालय के महावीर मंदिर से चलकर बस स्टैंड, थाना चौक आदि जगहों पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।