सहसवान: बदायूं के उझानी में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल, दोनों की हालत गंभीर
बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र में अलग - अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसो में एक युवक और एक युवती घायल हो गई। यहां बताते चलें थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर फूलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तिलिया खाता गांव का रहने वाला 30 वर्षीय संतोष पुत्र नन्हें लाल घायल हो गया, जबकि संतोष कुमारी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई।