सासनी: सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर किया गया रेफर
Sasni, Hathras | May 22, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड पानी की टंकी के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति राकेश कुमार पुत्र जगन्नाथ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।