जिले के जयसिंहनगर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिशुपाल उर्फ गोलू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम माल्दा को गिरफ्तार किया है। 18 अक्टूबर को बालिका के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा।