गुमला: ज़मीन के नाम पर सेना के जवान से ₹5 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी
Gumla, Gumla | Apr 1, 2026 जिले में जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार की अपराह्न थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उससे 13 लाख 50 हजार रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई और शेष 5 लाख रुपये हड़प लिए गए। वहीं पैसा मांगने पर आरोपी पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।