कटरा: पहसौल बाजार में जल जमाव से परेशान दुकानदारों ने अंचलाधिकारी से की शिकायत, ठेकेदार पर शिथिलता का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के पहसौल बाजार में जल जमाव से परेशान दुकानदारों ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे में अंचलाधिकारी से शिकायत किया है। दुकानदार राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, नीरज चौधरी, राम प्रवेश आदि ने बताया कि बाजार के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया जा रहा है।