कोटड़ी: कोटड़ी पुलिस ने सूदखोरी के मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Kotri, Bhilwara | Apr 22, 2026 कोटड़ी थाना पुलिस ने सूदखोरी और अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र आशाराम तेली व प्रभूलाल तेली को आज बुधवार शाम करीब सात बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 2 लाख के बदले पीड़ित से लाखों रुपये वसूले और खाली चेक का दुरुपयोग कर करीब 3.90 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया