आगरा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर की बैठक, डिजिटल जनगणना प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी
आगरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक और प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशासन ने बताया कि 22 मई से 20 जून तक जनगणना प्रक्रिया चलेगी और इस बार पूरी व्यवस्था डिजिटल व पेपरलेस होगी। 7 से 21 मई तक स्वगणना पोर्टल खुला रहेगा, जबकि 15 से 25 अप्रैल तक प्रगणक और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।