बरियारपुर: जिला पशुपालन पदाधिकारी ने नौवागढी पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया
शुक्रवार को 1:00 बजे जिला पशुपालन पदाधिकारी कमल देव यादव ने नौवागढी पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक को कई अति आवश्यक निर्देश उन्होंने दिए। वहीं उन्होंने अस्पताल को साफ सफाई रखने का भी निर्देश दिया। वहीं उपस्थित पशुपालकों से भी उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या से अवगत हुए।