राठ: राठ क्षेत्र के गहरा चौकी इलाके की निवासी महिला ने तीन व्यक्तियों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूट करने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Jun 4, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के गहरा चौकी इलाके में रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर तीन व्यक्तियों पर मध्य रात्रि के समय उसके मकान में घुसकर व उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर तथा उसके सीने में तमंचा लगाकर सोने का मंगलसूत्र व एक लाख 17 हजार रुपये की नगदी की लूटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने गुरुवार को राठ कोतवाली मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।