राठ: स्यावरी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दबंग व्यक्तियों पर गाली-गलौज कर ₹15 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Jun 8, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव के निवास एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गांव के ही दो दबंग व्यक्तियों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आज सोमवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।