बुढ़ार: अवैध रेत परिवहन पर बुढार पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Burhar, Shahdol | Jun 23, 2026 बुढार पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केशवाही मस्जिद चौराहा के पास रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ बीएनएस एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वाहन हर्री नदी से अवैध रेत लेकर बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जानकारी मंगलवार शाम 6 बजे सामने आई है।