गुमला: खड़े ट्रैक्टर के डाले से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल; पहचान नहीं हो सकी
Gumla, Gumla | Jun 10, 2026 बरिसा टोंगरी चंदाली रोड बायपास के पास मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक ट्रैक्टर का डाला खड़ा था ट्रैक्टर का पिछला चक्का नहीं होने का कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।