बांसवाड़ा: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के मुवाल गांव में श्वान के हमले से चरवाहा लहूलुहान, घायल अधेड़ के शरीर पर आए 40 टांके
परिजनों ने बताया कि दिता पुत्र हवसिंग निवासी मुवाल रोजाना की तरह गांव के पास ही बकरियां चराने गए थे। इस दौरान अचानक एक श्वान ने उन पर हमला बोल दिया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, घावों पर 40 टांके लगाए गए, उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।