झांसी: झांसी में उमा भारती ने कहा- अखिलेश परिवार को प्रायश्चित के लिए केदारनाथ जाना चाहिए, उनके पिता ने कारसेवकों की हत्या कराई थी
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 झांसी में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और झांसी से सांसद रहीं उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केदारेश्वर मंदिर बनवाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मंदिर बनाने से पहले उन्हें अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। बता दे कि उमा भारती झांसी से दिल्ली जाने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशन पहुंची।