पंचकूला: रिहौड गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार भाई, बहन को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
रिहौड गांव के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन को एक स्कूल की बस में टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवारी युवक को गंभीर चोटें आई और बहन को हल्की छोटे हैं। युवक को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने युवती के बयान पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच पुलिस कर रही है।