गुना नगर: आरोन में दुर्घटना से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिजनों ने गुना एसपी से कार्रवाई और मुआवजे की मांग की
आरोन थाना के ढीमरयाई गांव के पास 14 मई शाम को महुआ खेड़ा निवासी सगे भाई बहन शिवानी कोरी विपिन कोरी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 18 मई को परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। कहा, चार दिन हो गए कुछ पता नही ना करवाई हुई। एसपी ने 20 दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं कलेक्टर से मुलाकात कर मुआवजा की भी मांग की बात कही है।