उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। एनएसयूआई नेता ने मांग की कि मंत्री विजय शाह सार्वजनिक रूप से लाडली बहनों से माफी मांगें और सरकार उनसे तत्काल इस्तीफा ले। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को किसी भी प्रकार से डराना या दबाव बनाना निंदनीय है।