डीग: डीग में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, लोहा मंडी क्षेत्र के 16 लोगों को जारी किया दूसरा नोटिस
नगर परिषद डीग ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को परिषद प्रशासन ने घंटाघर से इकलहरा तिराहे तक स्थित लोहा मंडी क्षेत्र में सड़क मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर 16 लोगों को द्वितीय नोटिस जारी किया है।