कैराना: बीबीपुर हटिया के ग्रामीण ने अपने भाई और भाभी पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 16, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया निवासी अरशद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने भाई अफसर से 400 रुपये उधार लिए हुए हैं। बीते मंगलवार रात वह घर पर नहीं था। उसकी गैरमौजूदगी में अफसर अपनी पत्नी मुन्नी के साथ रुपये लेने उसके घर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी रजिया ने पैसे बाद में देने की बात कही, तो मारपीट की।