दानापुर के दीघा थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रेत्तर कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा