मढ़ौरा: धर्औली में भीषण आग, दो फुसनुमा घर जलकर राख
थानाक्षेत्र के धर्मौली में अचानक लगी भीषण आग से दो फुसनुमा घर जलकर राख हो गये जिससे हजारों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की दोपहर एक बजे पंचायत समिति सदस्य रतमा सिंह ने जानकारी दिया कि धर्मौली निवासी रामनाथ राय व छबिला राय के फुसनुमा घर में रखे साइकिल ,फर्निचर व कपड़े आदि जलकर राख हुए हैं।