कुमारखंड: आदर्श विधालय रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर लोक उदय फाऊंडेशन द्वारा छात्रों को कॉपी-पेन दिया
श्रीनगर थाना क्षेत्र के आदर्श विधालय रामनगर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को दोपहर एक बजे लोक उदय फाउंडेशन द्वारा जागरूकता एवं शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच कॉपी एवं पेन का वितरण किया गया।