कौंच: तीतरा खलीलपुर गांव में सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, कोतवाल ने दिखाई मानवता
Konch, Jalaun | Apr 28, 2026 कोंच के तीतरा खलीलपुर में सोमवार रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में रेशमा गंभीर घायल हो गईं, सूचना पर पहुंचे कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने घायल महिला को सरकारी वाहन से सीएचसी को पहुंचाया, जहां से रेफर कर दिया गया है।