बड़ागांव धसान: सोशल मीडिया पर कट्टे का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार: बड़ागांव पुलिस ने VIDEO के आधार पर पकड़ा, कट्टा कारतूस जब्त
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोखरा गांव मे सोशल मीडिया पर अवैध कट्टे के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ागांव थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राममिलन विश्वकर्मा गांव मोखरा के रूप मे की गई ।