गाज़ीपुर: विनीतराय हत्याकांड के फरार इनामियों के सरेंडर की सूचना पर पुलिस हाईअलर्ट, कचहरी परिसर बना पुलिस छावनी
गाजीपुर में 29 मई की देर रात होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपियों के न्यायालय में गुपचुप तरीके से हाजिर होने की सूचना मिलने पर गुरुवार को गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। सुबह से ही न्यायालय के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही और परिसर के भीतर बाहर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एसपी...