बबेरू: मांझीवा गांव के उसरा नाला पार करते समय युवक का पैर फिसलने से डूबा, तलाश जारी
Baberu, Banda | Aug 6, 2026 बबेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मांझीवा के मजरा मैथु का डेरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ गुरुवार की दोपहर जानवरों को चराने गया एक 25 वर्षीय युवक उसरा नाला पार करते समय गहरे पानी मे डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम 7:00 बजे खोज दिन करने के बाद भी डूबा हुआ अभय नहीं मिला.