नवाबगंज: भरथई में दवा लेने जा रही महिला को पिकप ने कुचला, महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जैदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पिकअप की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला दवा लेने के लिए पैदल जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक महिला की पहचान सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के भिटौरा लखन निवासी तारावती पत्नी सियाराम के रूप में हुई है। वह भरथई स्थित दवा की दुकान पर जा रही थीं।