साहिबगंज: उपायुक्त ने शहर के कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए तरह के दिशा निर्देश
चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती ने शहर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही एएसडी सूची व मतदाता वोटर सूची प्रपत्रों की भी उन्होंने जांच की। इस दौरान अधीनस्थ बीएलओ को व्यवस्थाओं में सुधार करने का निर्देश दिया।