हाथरस: समर का बटन चालू करते समय बिजली का करंट लगने से महिला बेहोश, परिजन ने अस्पताल में कराया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर जोगीपुरा में घर पर समर का बटन चालू करते समय एक महिला सरिता पत्नी मेघ सिंह को बिजली का करंट लग गया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन अचेत अवस्था में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।