शहर के भांडेर रोड पर मेला गेट के सामने पार्किंग में खड़ी बाइक की पर्ची मांगने पर 02 लोगों के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए। जिसको लेकर पीड़ित घायलों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है। गुरुवार शाम 06 बजे जानकारी देते हुए सिविल लाइन पुलिस बताया की घटना बीते बुधवार दोपहर की है।