हनुमानगढ़: ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
न्यायालय के आदेश पर जंक्शन थाना पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की शिकायत पर उसके पूर्व मुनीम सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार सनसिटी (रिचवुड कॉलोनी) निवासी सुखजीवन राय उर्फ भोलू पुत्र इन्द्रमोहन ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि वह न्यू गुप्ता ट्रांसपोर्ट कंपनी, जोड़कियां फाटक, जंक्शन का संचालक है।