पनागर: अवैध शराब तस्करी पर गौर पुलिस का शिकंजा, 82 पाव शराब के साथ मंडला का युवक गिरफ्तार
गौर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, चौकी गौर में तैनात प्रधान आरक्षक को भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि अख्तर डेयरी वाली पुलिया के पास एक व्यक्ति नीले रंग के थैले में भारी मात्रा में शराब लेकर बरेला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की, ज