सिंगरौली जिले में बीते दिन एनसीएल अम्लोरी परियोजना से जुड़ी कलिंगा ओबी कंपनी के सहायक मैनेजर हेमंत डाकुआ और एक अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में जेल में बंद गुड्डू सिंह अंकित सिंह डब्बू सिंह एवं एक अन्य की न्यायालय ने जमानत मंजूर कर दी है। सोमवार की रात 8:00 बजे के आसपास जमानत पर रिया होने के बाद गुड्डू सिंह ने सारे आरोपों को निराधार बताया।