सहारनपुर: सर्किट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
शनिवार शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहारनपुर सर्किट हॉउस पहुंचे, जहां उन्होंने नारी वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा बयान दिया। कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।