नानपारा: नवाबगंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कुर्बानी स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नवाबगंज में ईद उल अजहा पर्व से पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहूप सिंह ने कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी गुरुवार को होने वाले पर्व के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया। मंगलवार को किए गए इस निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पहूप सिंह के साथ थाना प्रभारी रमाशंकर यादव भी मौजूद रहे।