खरगोन। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल पांच आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।