बिक्रमगंज: पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, बिक्रमगंज में ईयरफोन लाने के बहाने भागी, पति ने दर्ज कराई FIR
बिक्रमगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी अपने पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में पति ने आज रविवार को 11 बजे बिक्रमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दावथ थाना क्षेत्र के दावथ निवासी अमरनाथ गुप्ता उर्फ गोलू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी को ससुराल लाया था।